शिल्पी राज
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया को दिए साक्षात्कार में शिल्पी बोलीं, ईमानदारी से कहूं तो मैंने अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो नहीं देखा है। हां, मुझे लोगों ने बताया था कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग मेरा नाम ले रहे हैं। लेकिन मैं ये सोच रही थी कि इस वायरल एमएमएस में जिस लड़की का चेहरा नजर आ रहा है, वह कौन है। शिल्पी आगे कहती हैं- वीडियो में जो लड़की है, वो मैं नहीं हूं। मुझे लगता है कि मुझे बदनाम करने के लिए मेरे खिलाफ साजिश की जा रही है। इंडस्ट्री में जब कोई आगे बढ़ता है, तब लोग उसकी सफलता को रोकने के लिए उसके बारे में गलत-सलत बोलने लगते हैं।