लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : सोशल मीडिया
'लाल सिंह चड्ढा' अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है, जिन्होंने 2017 में फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी निर्देशन किया था और 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' में सहायक प्रोडक्शन मैनेजर थे। इस फिल्म में 2009 की ब्लॉकबस्टर, '3 इडियट्स' के बाद एक बार फिर आमिर, करीना और मोना सिंह की तिकड़ी एकसाथ दिखाई देगी। वहीं, इस फिल्म से अभिनेता नागा चैतन्य भी बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। कथित तौर पर शाहरुख खान और सैफ अली खान ने भी फिल्म में कैमियो किया है।