फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: ‘लाल घाघरा’ में नम्रता मल्ला और पवन सिंह ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया गाना

Wed, 14 Sep 2022 01:53 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लाल घाघरा - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपने नए गाने के साथ एक बार फिर हाजिर हो गए हैं। इस बार वह खेसारी लाल यादव की 'पारो' यानी नम्रता मल्ला के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। गाने को कुछ देर पहले ही रिलीज किया गया है, जिसमें पवन सिंह और नम्रता मल्ला की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को पवन सिंह ने भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज के साथ गाया है। दोनों की आवाज का जादू भी इसे और खूबसूरत बना रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
लाल घाघरा - फोटो : सोशल मीडिया
'लाल घाघरा' गाने को बुधवार को सारेगामापा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रिलीज होने के कुछ देर बाद ही गाने ने धमाल मचा दिया है और यह लोगों की जुबां पर चढ़ गया है। गाने में नम्रता मल्ला लाल घाघरे पहन घूंघट ओढ़े एंट्री लेती हैं। इसके बाद पवन सिंह आते हैं और दोनों का जबरदस्त डांस देखने को मिलता है। कुछ ही घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का भी बेशुमार प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
लाल घाघरा - फोटो : सोशल मीडिया
'लाल घाघरा' के बोल विजय चौहान ने लिखे हैं, तो म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। वहीं गाने को लेकर यूजर यूट्यूब पर कमेंट कर अपना प्यार दिखा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इनकी आवाज में जरूर को जादू है, जब भी गाते हैं दिल को छू जाते हैं और करोड़ों दिलों पर राज करते हैं', तो दूसरे लिखा, 'आपकी आवाज सुनकर दिल खुश हो जाता है, आप जितने अच्छे गायक हैं उतने अच्छे इंसान भी हैं।' इसके अलावा भी फैंस कमेंट कर गाने की तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
लाल घाघरा - फोटो : सोशल मीडिया
गाने में पवन सिंह और नम्रता मल्ला की केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है। इस शानदार गाने से रिलीज होते ही कुछ घंटे में ही सनसनी मचा दी है। 'लाल घाघरा' में दोनों का कमाल का डांस देखने को मिल रहा है। इस गाने का म्यूजिक बेहद शानदार है। वहीं, यूट्यूब पर अपलोड किए इस गाने पर लगातार लाइक्स और व्यूज की संख्या भी बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें