भोजपुरी इंडस्ट्री बॉलीवुड की तरह ही दिन-ब-दिन बड़ी और मशहूर होती जा रही है। आए दिन इसकी फिल्मों, गानों और कलाकारों की चर्चाएं जोरों पर रहती हैं। हर दूसरे दिन यूट्यूब पर भोजपुरी के नए-नए गाने रिलीज होते हैं, जिनमें नए-पुराने कई चेहरे देखने को मिलते हैं। आजकल मशहूर सिंगर्स के साथ-साथ नए आर्टिस्ट के गाने भी भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचा रहे हैं। इन्हीं में से एक है नीलकमल सिंह, जिन्होंने हाल ही में भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री शिल्पी राज के साथ एक गाना रिलीज किया है। उनके 'लफुअवा नंबर मांगता' गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। भोजपुरी के फैंस को इन दोनों का यह गाना खूब पसंद आ रहा है।