फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: इंटरनेट पर धूम मचा रहा नीलकमल सिंह का नया गाना, एक दिन में मिले रिकॉर्ड तोड़ व्यूज

Sat, 25 Jun 2022 04:58 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लफुअवा नंबर मांगता - फोटो : social media
भोजपुरी इंडस्ट्री बॉलीवुड की तरह ही दिन-ब-दिन बड़ी और मशहूर होती जा रही है। आए दिन इसकी फिल्मों, गानों और कलाकारों की चर्चाएं जोरों पर रहती हैं। हर दूसरे दिन यूट्यूब पर भोजपुरी के नए-नए गाने रिलीज होते हैं, जिनमें नए-पुराने कई चेहरे देखने को मिलते हैं। आजकल मशहूर सिंगर्स के साथ-साथ नए आर्टिस्ट के गाने भी भोजपुरी इंडस्ट्री में धूम मचा रहे हैं। इन्हीं में से एक है नीलकमल सिंह, जिन्होंने हाल ही में भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री शिल्पी राज के साथ एक गाना रिलीज किया है। उनके 'लफुअवा नंबर मांगता' गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। भोजपुरी के फैंस को इन दोनों का यह गाना खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
लफुअवा नंबर मांगता - फोटो : social media
फैंस को भाया गाना 
नीलकमल सिंह और शिल्पी राज का 'लफुअवा नंबर मांगता' नाम के इस गाने ने रिलीज के एक ही दिन के अंदर-अंदर दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। पिछले दिनों एमएमएस स्कैंडल के चलते विवादों में आईं शिल्पी राज अब भोजपुरी इंडस्ट्री की छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हो रही हैं। इस सुपरहिट जोड़ी के इस गाने ने यूट्यूब पर एक ही दिन में एक मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 4
लफुअवा नंबर मांगता - फोटो : social media
मिले रिकॉर्ड व्यूज 
'लफुअवा नंबर मांगता' में जहां शिल्पी राज और नीलकमल सिंह ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है, वहीं इस बेहतरीन गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। सोना म्यूजिक चैनल पर रिलीज किए गए इस गाने को म्यूजिक मशहूर भोजपुरी सिंगर आर्य शर्मा ने दिया है। यह गाना बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिल्पी राज और नीलकमल के इस गाने को अभी तक एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं नौ हजार से ज्यादा  लोगों ने इस वीडियो पर लाइक और कमेंट की बरसात करते हुए नीलकमल की तारीफ के पुल बांध दिए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
नीलकमल सिंह - फोटो : social media
लाइक्स और कमेंट्स की हो रही बौछार
वीडियो पर आते कमेंट और लाइक्स को देखकर साफ पता लग रहा है कि शिल्पी राज और नीलकमल सिंह फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। बता दें लंबे समय बाद दोनों ने इस गाने में एक साथ काम किया है, जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं। वीडियो में नीलकमल सिंह को रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गाना गाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें