रानी चटर्जी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अपनी एलर्जी के बारे में बताया है। जिससे वह पिछले दो सालों से गुजर रही हैं। रानी ने लिखा 'मैं पिछले दो सालों से एक एलर्जी से जूझ रही हूं, लेकिन इस बात को कभी शेयर नहीं किया। आज मैं इससे इसलिए बता रहीं हूं क्योंकि अब लोग ज्यादा जजमेंटल हो गए हैं। लोग चाहते हैं कि हम हमेशा परफेक्ट कॉस्ट्यूम में दिखें, भले ही मेकअप न हो।'