फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना मचा रहा धमाल, ‘नजर ना लागे हो’ में बहन की रक्षा का वादा निभाते आए नजर

Tue, 09 Aug 2022 03:26 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नजर ना लागे हो - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री में हर त्यौहार पर कोई न कोई गाना जरूर रहता है। 11 अगस्त को रक्षाबंधन है और ऐसे में पवन सिंह अपना नया गाना लेकर हाजिर हो गए हैं। पवन सिंह की फिल्म 'मेरा भारत महान' का गाना 'नजर ना लागे हो', रक्षाबंधन पर सुनने के लिए एकदम परफेक्ट है। पवन सिंह के इस गाने ने सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा दिया है। लोग गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नजर ना लागे हो - फोटो : सोशल मीडिया
'नजर ना लागे' हो गाने में पवन सिंह रक्षाबंधन के मौके पर अपनी बहन की रक्षा करने का वादा कर रहे हैं और ढेर सारा प्यार भी लुटा रहे हैं। वीडियो में दिखाए गए भाई-बहन के बीच के इस प्यार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने को रिलीज हुए दो दिन बीत चुके हैं और अभी भी इसे खूब व्यूज-लाइक्स मिल रहे हैं। यह गाना अभी से दर्शकों की जुबां पर चढ़ गया है।
विज्ञापन

3 of 4
मेरा भारत महान - फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह का यह गाना वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है। पवन सिंह के साथ गाने को खुशबू जैन ने आवाज दी है। वहीं, लिरिक्स अरविंद तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। वीडियो में भाई-बहन का प्यारा रिश्ता देखने को मिल रहा है, जो बेहद प्यारा है।

विज्ञापन

4 of 4
मेरा भारत महान - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 'मेरा भारत महान' फिल्म में पवन सिंह के अलावा रवि किशन गरिमा परिहार, कमांडो अर्जुन यादव, मणि भट्टाचार्य, बीना यादव, आकाश यादव और अंजना सिंह जैसे बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन देवेन्द्र तिवारी ने किया है और कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें