रक्षा बंधन का त्योहार भाई बहन के रिश्ते को न केवल मजबूत बनाता है बल्कि इससे कई तरह के इमोशन्स भी जुड़े होते हैं। आज के दिन यह त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं और उनकी लंबी उम्र और मंगल कामना कर रही हैं। रक्षा बंधन पर बॉलीवुड फिल्मों के कई गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं क्योंकि इस दिन ये गाने बिल्कुल फिट बैठते हैं। वहीं अब भोजपुरी सिनेमा के गाने भी बॉलीवुड को टक्कर दे रहे हैं।