रिंकू घोष
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिंकू घोष ने भोजपुरी में डेब्यू फिल्म 'सुहागन बना सजना हमार' से किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, पवन सिंह जैसे भोजपुरी के कई नायकों के साथ कई हिट फिल्में दे चुकी रिंकू घोष की साल 2014 के आखिरी में फिल्म 'नगीना' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ प्रदीप पांडे चिंटू थे। इस फिल्म के बाद रिंकू घोष साल 2015 में अमित दत्ता रॉय से शादी करके मस्कट चली गईं थी। कोरोना काल में दोनों वापस मुंबई लौटे। अमित का बिजनेस यहां सेट हो गया तो अब रिंकू भी भोजपुरी फिल्म 'नवरात्रि' से वापसी कर रही हैं।