भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाने वाले निधि झा और यश 2 मई को शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद से ही अभिनेत्री अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं, जिन पर फैंस काफी प्यार भी लुटा रहे हैं। निधि और यश फिलहान मालदीव में अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। अब उनकी मालदीव से भी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें कपल समुद्र के किनारे दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही निधि झा ने मालदीव से लाइव आकर फैंस से बातचीत भी की।