अक्षय कुमार बॉलीवुड के खिलाड़ी हैं, जो सिनेमा जगत में अपनी बैक टू बैक रिलीज हो रही फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह इंडस्ट्री के सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक हैं, जो जल्द से जल्द अपनी फिल्मों के शेड्यूल को पूरा करने में विश्वास रखते हैं। लेकिन एक समय था जब अक्षय कुमार अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा चर्चा में रहते थे। अभिनेता ने साल 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी रचाई। इससे पहले अक्षय कुमार का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। ये बातें फैंस भी अच्छी तरह जानते हैं। लेकिन क्या आपको ये पता है कि ट्विंकल खन्ना की मां डिंपल कपाड़िया अक्षय कुमार को शुरुआती दिनों में 'गे' समझती थीं।