फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी: नीलकमल सिंह का गाना 'हो गइनी कंगाल माल के चक्कर में' हुआ रिलीज, आपने देखा क्या?

Wed, 17 Nov 2021 06:33 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 1
नीलकमल सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी ऐक्टिंग और आवाज से पहचान बना चुके नीलकमल सिंह का नया गाना 'हो गइनी कंगाल माल के चक्कर में' रिलीज के साथ ही धमाल मचा रहा हैं। नीलकमल के गानों को लोग बेहद पसंद करते हैं। आलम ये है उनके गाने के रिलीज के साथ ही लाखों लोगों ने इसे पसंद किया है। वहीं इस गाने में नीलकमल के साथ लोगों का दिल धड़काने वालीं माही श्रीवास्तव भी उनका साथ देती नजर आ रही हैं। दोनों की जुगलबंदी ने ऐसा समा बांधा है कि गाना रिलीज के साथ ही वायरल हो रहा है।

नीलकमल सिंह और माही श्रीवास्तव के नए गाने 'हो गइनी कंगाल माल के चक्कर में' दोनों जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़का लड़की के प्यार में पागल हो जाता है और उसपर खूब पैसे उड़ाता है, आखिर में वह लड़की के चक्कर में कंगाल हो जाता हैं। इस गाने का वीडियो बेहद रोमांटिक है। खासबात है कि गाना जितना मनोरंजक हैं उसकी वीडियो भी कम मजेदार नहीं है।

'हो गइनी कंगाल माल के चक्कर में' गाने को Neelkamal Singh Official के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं। जबकि इसे पचास हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। इस मजेदार गाने के लिरिक्स को आशुतोष तिवारी और प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है। नीलकमल के गानों की खास बात हैं कि वह रिलीज के साथ की लाखों में व्यूज बटोर लेते हैं। आप भी देखिए ये मजेदार गाना।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें