भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इसी क्रम में मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा भी अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन इंटरनेट पर अपनी फोटोज और वीडियोज को लेकर वजह से छाई रहती हैं। वहीं, उनके फैंस भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की इन तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद भी करते हैं। इसी क्रम में अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है।
हाल ही में, मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह नीले रंग की ड्रेस पहने समुद्र किनारे पोज देती दिखाई दे रही हैं और एक्ट्रेस का यही अंदाज फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।