फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूब पर इस हीरोइन ने मचाया धमाल, आइटम सॉन्ग पर जोरदार डांस से हुईं वायरल

Sat, 31 Mar 2018 05:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इन दिनों बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ साथ भोजपुरी सिनेमा ने भी यूट्यूब पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। भोजपुरी फिल्मों की हीरोइन और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे ने एक नया धमाल कर दिया है। खेसारी लाल यादव की नई फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें आम्रपाली दुबे का स्पेशल डांस है जिसने फिलहाल सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। इस फिल्म के ट्रेलर को मुंबई में लॉन्च किया गया है। खास बात यह कि खेसारीलाल यादव की बेटी कृति इस फिल्म से भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
आपको बता दें कि इस फिल्म में एक बार फिर से खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी एक साथ पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' के निर्माता और लेखक डॉ अरविंद आनंद ने बताया यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी सामाजिक और पारिवारिक फिल्म होगी जिसकी एक झलक फिल्म के ट्रेलर में भी देखी जा सकती है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी तक तय नहीं हुई है। फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में है। 
विज्ञापन

3 of 4
उन्होंने बताया, इस फिल्म में सुपर स्टार खेसारीलाल के साथ उनकी आठ साल की बेटी कृति यादव भी नजर आएंगी। कृति ने सेट पर सभी लोगों को अपने अभिनय से इंप्रेस भी किया। फिल्म के निर्देशक असलम शेख ने बताया कि यह फिल्म दूसरी फिल्मों से अलग होगी। उन्हें यकीन है कि ये बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। इसमें भोजपुरी संस्कार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग गुजरात और मुंबई में की गई है। उन्होंने कहा कि फिल्म यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे का स्पेशल नंबर भी लोगों को आकर्षित करेगा जिसकी एक झलक ट्रेलर में दिखी है। आपको बता दें कि फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी और नवोदित बाल कलाकार कृति यादव के अलावा त्रिशा खान, अवधेश मिश्रा, केके गोस्वामी, बृजेश त्रिपाठी, दीपक सिन्हा, मनोज टाइगर और देव सिंह जैसे कलाकार मौजूद हैं। देखें ट्रेलर-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें