भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हिंदुस्तानी लोगों के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन करने वाले दिनेश लाल ना सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में बल्कि पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखते हैं। फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन करने के साथ ही वह अक्सर सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अभिनेता अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में एक्टर ने हाल ही में अपना एक और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अभिनेता का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
इस वीडियो में फैंस को निरहुआ का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। दरअसल, वीडियो में वह बिंदी, लिपस्टिक लगाए महिला का लुक लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो में गांव की छोरी बने निरहुआ पीले रंग का घागरा, नीले रंग की चोली और पीले रंग की ओढनी पहने हुए नजर आए। इतना ही नहीं इन सब के साथ ही अभिनेता वीडियो में ठुमके लगाते भी दिखाई दे रहे हैं।