विजय सेतुपति
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
विजय सेतुपति कहते हैं, ‘फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में मेरा हीरो बनना एक संयोग ही है। मैं ऑस्ट्रेलिया में था और निर्देशक श्रीराम राघवन अपने दोस्त संजय राउतरे के साथ वहां मुझसे संयोग से मिल गए। हम लोगों ने खूब बातें की और उस दिन हुई हमारी जान पहचान मुझे फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ तक ले आई है।’ विजय सेतुपति के लिए फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ एक लिटमस टेस्ट की तरह है। उनकी फिल्में ‘विक्र्म वेधा’, ‘96’ और ‘सुपरडीलक्स’ हिंदी पट्टी में खूब देखी गई हैं। लेकिन, इस साल के पहले महीने में रिलीज हुई अभिनेता विजय के साथ उनकी फिल्म ‘मास्टर’ हिंदी पट्टी में खास सफलता हासिल नहीं कर पाई।