फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में करीना कपूर ने पहना था अपनी सास का 43 साल पुराना शरारा, पूरे आउटफिट की कीमत थी 1 करोड़

Fri, 21 Sep 2018 10:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
kareena kapoor
करीना कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में एक फ्लॉप फिल्म से की थी । जिसका नाम था 'रेफ्यूजी' । फिल्म में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक भी थे । लगा था दो स्टार्स के बच्चे मिलकर एक हिट फिल्म देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ । इसके बाद करीना ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'अशोका' में काम किया ।
विज्ञापन

2 of 9
करीना कपूर और सैफ अली खान
ऐसा लगा कि शाहरुख खान के साथ फिल्म कर करीना हिट हो जाएंगी लेकिन वो एक बार फिर चूक गईं । 'अशोका' भी फ्लॉप हुई । फिर करीना को हिट कराने की जिम्मेदारी करण जौहर ने उठाई और उन्हें 'कभी खुशी कभी गम' में कास्ट किया । इस फिल्म में करीना के काम को सराहा गया और फिल्म भी सुपरहिट हुई ।
विज्ञापन

3 of 9
सैफ अली खान
साल 2001 में आई इस फिल्म के बाद करीना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो एक से बढ़कर एक रोल करने लगीं । अपने दम पर कई हिट फिल्में दीं । 'जब वी मेट' उनमें से एक है । बॉलीवुड में सफलता के चरम पर पहुंचन के बाद करीना ने 16 अक्टूबर 2012 को अपने से 12 साल बड़े सैफ अली खान के साथ शादी कर ली थी ।

4 of 9
सैफ अली खान
ये सैफ की दूसरी शादी थी । सैफ से पहले करीना का अफेयर शाहिद कपूर के साथ था। लेकिन एक 'किस एमएमएस' वायरल होने के बाद दोनों के बीच दरार आ गई थी। सैफ और करीना की मुलाकात साल 2008 में आई फिल्म 'टशन' के सेट पर हुई थी । 
विज्ञापन

5 of 9
सैफ अली खान
साथ काम करते-करते दोनों को प्यार हो गया । 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया । करीना और सैफ ने पहले कोर्ट मैरिज की थी । इसके बाद उन्होंने रिसेप्शन पार्टी दी थी।
विज्ञापन

6 of 9
सैफ अली खान
करीना की शादी में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने शिरकत की थी ।  करीना के बर्थडे पर हम आपको दिखाते हैं उनका वेडिंग एल्बम । अपनी शादी में करीना ने वही लहंगा पहना था जो सैफ की मां शर्मिला टैगोर ने अपनी शादी में पहना था। 
विज्ञापन

7 of 9
सैफ अली खान
छोटे नवाब की खूबसूरत बेगम यानी करीना कपूर की दुल्हन वाली फोटो सोाशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी । डिजाइनर ऋतु कुमार ने इस शरारा को फिर से डिजाइन किया था। जिसकी कीमत 50 लाख रुपए थी।

8 of 9
सैफ अली खान
इस शरारा के साथ उन्होंने 40 लाख रुपए का नेकलेस पहना था । रिसेप्शन का लहंगा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस पिंक कलर के लहंगे में करीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन

9 of 9
सैफ अली खान
वहीं छोटे नवाब ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी। बता दें कि साल 1991 में सैफ ने अपने से 12 साल बड़ी अमृता सिंह के साथ शादी की थी। लेकिन साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें