अभिनेत्री ने हाल ही में अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड को फॉलो करती नजर आ रही हैं।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिल में जगह बनाने वाली आम्रपाली सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं और इन पर जमकर प्यार पर लुटाते हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री ने हाल ही में अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस इन दिनों सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड को फॉलो करती नजर आ रही हैं।
सामने आए इस वीडियो में अभिनेत्री जामुनी रंग की साड़ी पहने सोशल मीडिया ट्रेंड कच्चा बादाम पर थिरकती नजर आ रही हैं। दरअसल इन दिनों इंटरनेट पर यह गाना काफी ट्रेंड में है। आम लोगों से लेकर कई बड़े-बड़े सेलेब्स तक इस बंगाली गाने पर अपनी वीडियो बना कर शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में अब आम्रपाली इस ट्रेंड में शामिल हो गई हैं।
साड़ी पहने इस गाने पर आम्रपाली शानदार डांस करती दिख रही हैं। वहीं उनके साथ वीडियो में कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय भी डांस करते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने अपने इस गाने को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कच्चा बादाम एमके गुप्ता के साथ। इसके साथ ही अभिनेत्री ने इस वीडियो में भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भी टैग किया है।
अभिनेत्री के इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में पर फैंस लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। अभिनेत्री द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 86 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, इस वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस लगातार अभिनेत्री की खूबसूरती और उनके डांस की तारीफ करते दिख रहे हैं।
आम्रपाली ने साल 2014 में अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी से की थी। इस फिल्म में उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ नजर आए थे। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को भोजपुरी सिनेमा में खूब पसंद किया जाता है। इन दोनों ने साथ में लगभग 30 फिल्मों में काम किया है।