फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshara Singh: सुर्खियां बटोरने के बाद भी अक्षरा का करियर संकट में, इस नई शर्त से निर्माताओं ने किया किनारा

Mon, 03 Oct 2022 04:48 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : social media

पिछले काफी दिनों से एमएमएस वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रहीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को भोजपुरी फिल्मों के निर्माता अब साइन करने से कतरा रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि वह अक्षरा सिंह का वीडियो  हैं लेकिन, अक्षरा सिंह इस वीडियो को लेकर अपना अलग बयान दे चुकी हैं। इसके बावजूद वह लगातार ट्रोल्स के निशाने पर हैं। इस समय अक्षरा सिंह के फिल्मी करियर पर अगर नजर डाले तो उनके पास ज्यादा फिल्में नहीं है। एक समय में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की फिल्मों में अक्षरा सिंह ने खूब काम किया।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : social media

भोजपुरी सिनेमा की वही हीरोइनें कामयाब है। जो भोजपुरी नायकों की छत्रछाया में काम करती है। किसी जमाने में अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच नजदीकियों के खूब चर्चे थे और अक्षरा सिंह लगभग पवन सिंह के साथ उनकी सभी फिल्मों में नजर आती थी। लेकिन पवन सिंह से अलगाव के बाद उन्होंने अपनी जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ बना ली और वह खेसारी लाल यादव के साथ फिल्में करने लगी। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि खेसारी लाल यादव ने भी अब अक्षरा सिंह के दूरी बना लिया है।
GoodBye: रिलीज से पहले गुडबाय के मेकर्स का दर्शकों को तोहफा, ओपनिंग डे पर इतने रुपये में मिलेगा फिल्म का टिकट 
 

विज्ञापन

3 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : social media

अक्षरा सिंह के बारे में एक और बात का खुलासा हुआ है। जिससे प्रोड्यूसर अब उनसे दूरी बनाने लगे है। सूत्र बताते हैं कि अक्षरा सिंह से जब भी कोई निर्माता अपनी फिल्म के लिए अप्रोच करता है तो, वह अपनी मां और पिता को भी फिल्मों में लेने का सुझाव देती है। बता दें कि अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह और उनके पिता बिपिन सिंह भी एक्टर है। उनकी मां जहां कई भोजपुरी फिल्मों में मां का किरदार निभा चुकी हैं। वहीं, उनके पिता बिपिन सिंह कई भोजपुरी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं।
Ira Khan-Nupur: वायरल हुआ आयरा-नुपुर का रोमांटिक वीडियो, इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं आमिर की लाडली

विज्ञापन

4 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : social media
अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका देवी गीत पर म्यूजिक वीडियो 'चौसठ जोगनिया माई' रिलीज हुआ है। एमएमएस वीडियो कांड के बाद अक्षरा सिंह को ट्रोल्स से खूब खरी खोटी सुननी पड़ी है। हाल ही उन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' साइन की है। इसके अलावा उनकी भोजपुरी फिल्म 'डार्लिंग' रिलीज होने वाली है। जिसमें उन्होंने नवोदित राहुल शर्मा के साथ काम किया है।
Alia Bhatt: अवॉर्ड स्पीच के दौरान आलिया भट्ट के बेबी ने की क्यूट हरकत, अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें