अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे शानदार कलाकार नजर आए। इसके अलावा, 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान का भी कैमियो था। किंग खान ने इस फिल्म में 'वानरास्त्र' के किरदार में धमाल मचा दिया। हर किसी ने शाहरुख के काम को पसंद किया। सोशल मीडिया पर भी शाहरुख के किरदार की जमकर तारीफ हुई। वहीं, अब खबर आ रही है कि 'ब्रह्मास्त्र 2' में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान नजर आएंगे। दावा किया जा रहा है कि आर्यन खान इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।