फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन भोजपुरी अभिनेत्रियों का हिंदी सीरियल्स में भी दिखा जलवा, एक तो बन गईं सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस

Fri, 06 Nov 2020 06:41 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्वेता तिवारी, आम्रपाली दुबे, मोनालिसा - फोटो : Instagram
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं, जो आज दुनियाभर में जानी जाती हैं। इनमें से कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन अभिनेत्रियों ने हिंदी धारावाहिकों में भी अपना जलवा बिखेरा है। कई अभिनेत्रियां भोजपुरी फिल्मों से हिंदी धारावाहिकों में आईं तो कई ऐसी भी रहीं जो हिंदी धारावाहिक करने के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ओर चली गईं और अब वहां राज कर रही हैं। इस पैकेज में आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने भोजपुरी के साथ ही हिंदी धारावाहिकों में भी अपने अभिनय का दम दिखाया है।
विज्ञापन

2 of 6
रश्मि देसाई - फोटो : Social Media
रश्मि देसाई
टीवी धारावाहिक उतरन से घर- घर में पहचान बनाने वालीं रश्मि देसाई ने अपने शुरुआती करियर में गुजराती और भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। रश्मि ने कई भोजपुरी फिल्में जैसे 'बंबई की लैला छपरा का छैला', 'तोसे प्यार बा', 'बलमा बड़ा नादान', 'प्यार जब केहू से होई जाला' और 'कब होई गवनवा हमार' फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन

3 of 6
श्वेता तिवारी - फोटो : social media
श्वेता तिवारी
हिंदी धारावाहिकों की हिट अभिनेत्री श्वेता तिवारी भी एक प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री रही हैं। श्वेता ने 'हिंदुस्तानी सइंया हमार', 'कब अइबू अंगनवा हमार' और 'एई भौजी की सिस्टर' जैसी कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इसके बाद श्वेता ने टेलीविजन इंडस्ट्री पर भी राज किया।

4 of 6
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम
मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों का एक जाना माना चेहरा हैं वह अब तक करीब 50 भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही मोनालिसा भोजपुरी फिल्म जगत में सबसे अग्रणी नायिकाओं में से एक हैं। मोनालिसा हिंदी धारावाहिक में भी नजर आती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
निधि झा - फोटो : Instagram
निधि झा
अभिनेत्री निधि झा जी टीवी के सीरियल 'सपने सुहाने लड़कपन के' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो 'सावधान इंडिया' और 'आहट' जैसे धारावहिकों में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन इन दिनों निधि भोजपुरी इंडस्ट्री में जमकर छाई हुई हैं। उन्हें फैंस लूलिया के नाम से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आम्रपाली दुबे - फोटो : ट्विटर
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्मों की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। लेकिन आम्रपाली ने अपनी शुरुआत हिंदी टेलीविजन धारावाहिकों से की थी। इसके बाद वो भोजपुरी सिनेमा में गईं। आम्रपाली ने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में', 'सात फेरे', 'मायका' जैसे धारावाहिकों में काम किया है। बाद में आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री में चली गईं और अब वो वहां राज करती हैं।

पढ़ें: सलमान की फिल्मों का छोटे परदे पर फिर छाया खुमार, टॉप फाइव में लोगों ने पहुंचाईं ये दो फिल्में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें