फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: भोजपुरी अभिनेत्री शिल्पी राघवानी और विजय देवरकोंडा ने अपने डांस से मचाई ‘आफत’, वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 07 Aug 2022 05:22 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा, शिल्पी राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' जल्द ही रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का गाना 'आफत' रिलीज हुआ है, जिसमें विजय और अनन्या की सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, अब भोजपुरी अभिनेत्री शिल्पी राघवानी 'लाइगर' स्टार के साथ 'आफत' पर थिरकती नजर आई हैं। दोनों के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
विजय देवरकोंडा, शिल्पी राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया
गोपालगंज की क्वीन कही जाने वाली शिल्पी राघवानी ने विजय देवरकोंडा के साथ अपने डांस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। दोनों गाने का हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में विजय देवरकोंडा एकदम कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं, तो शिल्पी प्रिंटेड स्कर्ट और टॉप में नजर आ रही हैं। दोनों के इस वीडियो पर लाइक्स और कमेंट कर फैंस अपना प्यार दिखा रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में विजय देवरकोंडा फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पटना गए थे। इसी दौरान एक इवेंट का आयोजन हुआ था, जहां शिल्पी ने एक्टर के साथ डांस वीडियो बनाया। पटना में विजय ने 'ग्रेजुएट चायवाली' के यहां भी पहुंचे थे और चाय की चुसकी ली। अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशन में विजय देवरकोंडा कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
'लाइगर' की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। वहीं, इस फिल्म से विजय बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं, तो अनन्या पांडे भी साउथ में एंट्री कर रही हैं। यह फिल्म 25 अगस्त को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालय में रिलीज होगी। इस फिल्म में मायक टाइसन भी केमियो रोल में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें