एक्टिंग, शूटिंग और रोज-रोज की भागदौड़ से अलग फुरसत के पल बिताना स्टार्स को भी बेहद सुकूनदायक लगता है। इसकी झलक भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखी जा सकती है। बता दें कि रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वारें और वीडियोज साझा करती नजर आती हैं। फैंस भी अपनी चहेती अदाकारा पर खूब प्यार लुटाते हैं। रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर खूब रील्स साझा करती हैं। एक बार फिर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में रानी चटर्जी घर पर मस्ती करती नजर आ रही हैं।