फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Chatterjee: रानी चटर्जी का नया गाना 'फांसी रजऊ' रिलीज, समर सिंह पर भड़कती नजर आईं एक्ट्रेस

Mon, 07 Nov 2022 05:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रानी चटर्जी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। रानी के डांस, लुक और खूबसूरती के फैंस दीवाने हैं। बता दें कि रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ दिलचस्प तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। एक बार फिर रानी अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपने हालिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ खुश खबरी साझा की है। उन्होंने अपने हालिया रिलीज गाने की जानकारी साझा की है।

Jawan: 'टाइगर 3' के बाद शाहरुख की 'जवान' में नजर आएंगी टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा? निभा सकती हैं धांसू किरदार
विज्ञापन

2 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
रानी चटर्जी का नया गाना 'फांसी रजऊ...' रिलीज हो गया है। इस गाने में रानी चटर्जी भोजपुरी एक्टर समर सिंह के साथ ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। गाने में रानी और भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह की केमिस्ट्री कमाल लग रही है। गाने में रानी चटर्जी अपने बलम से रूठती हुई नजर आ रही हैं, वहीं समर सिंह उन्हें मना रहे हैं। रानी चटर्जी गाने में समर सिंह का फोन चेक करती नजर आ रही हैं और देखती हैं कि वह किसी और को लव इमोजी भेज रहे हैं। इसके बाद वह गुस्से में आग बबूला हो जाती हैं।



Dimple Kapadia: डिंपल कपाड़िया संग बोल्ड सीन करते हुए बेकाबू हो गया था यह कलाकार, डर से रोने लगी थीं एक्ट्रेस
विज्ञापन

3 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
गाने में रानी चटर्जी का लुक भी शानदार लग रहा है। वह ट्रेडिशनल अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रानी चटर्जी पीली रंग और नीले रंग की साड़ियों में नजर आई हैं। इस गाने को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'समर सिंह के साथ मेरा नाया गाना! 'फांसी रजऊ'। आप अपना बहुत सारा प्यार देना मेरे इस गाने को। साथ ही इस गाने पर ज्यादा से ज्यादा रील्स बनाकर पोस्ट करो।' इस पोस्ट में उन्होंने समर सिंह को भी टैग किया है। वहीं ऐसा ही पोस्ट समर सिंह ने भी पोस्ट किया है। बता दें कि रानी का यह गाना '1 मिनट म्यूजिक' पर आया है, जो कि इंस्टाग्राम का एक फीचर है, जो नेशनल और रीजनल स्टार्स के गाने लॉन्च करता है। इन पर यूजर्स रील्स बनाते हैं।
Unsubscribe Netflix: प्रभास का वीडियो शेयर कर बुरा फंसा नेटफ्लिक्स, फैंस ने दी 'अनसब्सक्राइब' की धमकी
विज्ञापन

4 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को गाने में समर सिंह और रानी की जोड़ी बेहद पसंद आ रही है। पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी जोड़ी हिट है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शानदार प्रस्तुति।' एक यूजर ने लिखा, 'गाना बहुत अच्छा लग रहा है और आप लोगों की जोड़ी भी।' रानी के इस पोस्ट पर समर सिंह ने भी इमोजी पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी है।
Brahmastra: 'फालतू में किया बायकॉट', ओटीटी पर ब्रह्मास्त्र देख आया फैंस का रिएक्शन, उठी थिएटर रिलीज की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें