प्रभास की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले आदिपुरुष की वजह से उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था। वहीं, अब उनकी फ्लॉप फिल्म 'साहो' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, नेटफ्लिक्स इंडोनेशिया ने प्रभास का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडिया शेयर किया है। हालांकि, फैंस अपने सुपरस्टर का मजाक उड़ता देख भड़क गए हैं। वह, नेटफ्लिक्स को अनसब्सक्राइब की धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं फैस सोशल मीडिया पर 'अनसब्सक्राइब नेटफ्लिक्स' नाम का हैशटैग भी ट्रेंड करवा रहे हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि नेटफ्लिक्स ने प्रभास का वीडियो शेयर कर ऐसा क्या लिखा जो नटिजन इतना भड़क गए हैं? आइए जानते हैं...