फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: कुसु-कुसु गाने पर रानी चटर्जी ने किया जबरदस्त डांस, नोरा फतेही को दी कड़ी टक्कर

Sat, 04 Dec 2021 06:35 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram
रानी चटर्जी ने भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर लोगों का खूब मनोरंजन किया। हालांकि वो भोजपुरी फिल्मों में अब कम ही देखने को मिलती हैं, लेकिन जब-जब अभिनेत्री बड़े पर्दे पर आती हैं तो वो अपने शानदार डांस और अभिनय से हर किसी का दिल चुरा लेती हैं। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। भोजपुरी फिल्मों में अभिनेत्री भले ही कम दिख रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर रानी चटर्जी लगातार सक्रिय हैं और अपने फैंस का खूब मनोरंजन कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

हाल ही में रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो साझा की, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। दरअसल जब भी कोई नया ट्रेंड या गाना रिलीज होता है तो कई अदाकाराएं उसे ट्राय जरूर करती हैं। रानी चटर्जी ने भी हाल ही में रिलीज हुई गाने ‘कुसु-कुसु पर अपनी अदाएं दिखाई। उनके डांस ने फैंस का दिल भी लूट लिया।
विज्ञापन

2 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
नोरा फतेही को दी कड़ी टक्कर

दरअसल नोरा फतेही का गाना ‘कुसु-कुसु’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। देसी फैंस के साथ-साथ उनके विदेशी फैंस भी इस गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं। ऐसे में भला भोजपुरी अभिनेत्री कैसे पीछे रहती। भोजपुरी फिल्मों में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्री रानी चटर्जी ने भी नोरा फतेही को कड़ी टक्कर देते हुए इस गाने पर शानदार डांस किया।

विज्ञापन

3 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram
ब्लू साड़ी में ढाया कहर

रानी चटर्जी ने नोरा फतेही के गाने कुसु कुसु पर अपनी अदाएगी दिखाई। उन्होंने न सिर्फ अपने एक्सप्रेशंस से बल्कि अपने बैली डांस से भी फैंस को हैरान कर दिया। इस वीडियो में रानी चटर्जी ने ब्लू रंग की बहुत ही खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। लेकिन फिर भी वो हर तरह से अपनी खूबसूरती और डांस से नोरा को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आईं।

4 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

उनके इस नए लुक और डांस वीडियो को देखने के बाद फैंस अभिनेत्री की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘गजब रानी जी बिलकुल भी पहचान में ही नहीं आ रही हैं। वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ओह माय गॉड, आप बहुत ही हॉट लग रही हैं। अन्य यूजर्स ने रानी पर खूब प्यार बरसाया। इस वीडियो को अब तक 5 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं रानी

रानी चटर्जी इन दिनों अपनी फिल्मों से अधिक अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए अपने फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करती हैं। रानी चटर्जी ने जब भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था तो उनका वजन काफी बढ़ा हुआ था जिसकी वजह से लोग उनका काफी मजाक भी बनाते थे, लेकिन समय के साथ रानी ने खुद को फैट टू फिट किया।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें