भोजपुरी सिनेमा इन दिनों देश भर में काफी लोकप्रिय हो चुका है। भोजपुरी फिल्मों और गानों की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से ही यहां के कलाकार भी लोगों के बीच काफी मशहूर हो चुके हैं। भोजपुरी के इन्हीं कलाकारों में से एक अभिनेत्री मोनालिसा देशभर में काफी लोकप्रिय हैं। अपनी अदाकारी और दिलकश अंदाज के लिए मशहूर मोनालिसा सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।