मोनालिसा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी अदाओं से हमेशा अपने फैंस का दिल जीतने वाली मोनालिसा ने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुबह-सुबह कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन साझा की गई तस्वीरों में मोनालिसा चाय का कप हाथ में लिए सुबह का स्वागत करती नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने छोटा सा वाइट शॉर्ट और टी-शर्ट पहनी हुई है, जिसमें हमेशा की तरह अभिनेत्री अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। हाई पोनी और अपनी खूबसूरत स्माइल से मोनालिसा अपनी इन तस्वीरों को और भी अट्रैक्टिव बना रही हैं।