फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Actress Affairs: शादीशुदा मर्दों संग इश्क लड़ा चुकी हैं ये भोजपुरी हसीनाएं, खूब हुए अफेयर के चर्चे

Thu, 10 Nov 2022 11:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 6
आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की तरह भोजपुरी सिनेमा भी लोगों के बीच काफी मशहूर हो चुका है। इस इंडस्ट्री के हीरो-हिरोइन के क्रेज का अंदाजा आप उनके सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लगा सकते हैं। सोशल मीडिया पर इनके लाखों चाहने वाले हैं। वैसे तो अक्सर बॉलीवुड सितारों के प्यार, शादी और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें आती रहती हैं, लेकिन भोजपुरी सिनेमा भी इन सबसे अछूता नहीं है। यहां भी कई ऐसी हिरोइनें हैं जो शादीशुदा स्टार्स के चक्कर में पड़ चुकी हैं। तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं-
विज्ञापन

2 of 6
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : Social media
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे को अक्सर साथ में देखा जाता है। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक है। दोनों ने 30 से ज्यादा फिल्मों में एकसाथ काम किया है। लेकिन इनकी रील लाइफ की केमिस्ट्री रियल लाइफ में भी देखने को मिलती है। इनके रिलेशनशिप की खबरें अक्सर मीडिया में छाई रहती हैं। बता दें कि निरहुआ पहले से ही शादीशुदा हैं, उनके दो बच्चे भी हैं।

इसे भी पढ़ें- Alia-Ranbir: रणबीर कपूर ने अपनी बेटी से मिलने वालों के लिए बनाए नियम, कहा- नहीं चाहता बेबी की तस्वीरें...
विज्ञापन

3 of 6
निधि झा और यश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
निधि झा
निधि झा भी यश कुमार मिश्रा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा में रहीं। दोनों कई बार सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं। बता दें कि यश कुमार पहले से ही शादीशुदा हैं, उनकी शादी एक्ट्रेस अंजना सिंह के साथ हुई है। इनकी एक बेटी भी है। हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है।

4 of 6
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी - फोटो : Instagram
काजल राघवानी
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का भी काफी नाम है। खबरों की मानें तो काजल राघवानी भोजपुरी के जाने माने एक्टर खेसारी लाल यादव को दिल दे बैठी थीं। दोनों के अफेयर के चर्चे भी खूब रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
अक्षरा सिंह, पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षरा सिंह
'बिग बॉस' में नजर आ चुकीं मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के इश्क के चर्चे पवन सिंह के साथ खूब रहे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अब अलग हो चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नगमा और रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
नगमा
शायद बहुत ही कम लोग ये बात जानते होंगे कि बॉलीवुड में एक्टिंग का हुनर दिखा चुकीं एक्ट्रेस नगमा भोजपुरी सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नगमा रवि किशन को दिल दे बैठी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें