फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को हुई ये लाइलाज बीमारी, पोस्ट में लिखा- 'इसमें शर्माने जैसा कुछ नहीं'

Mon, 09 Sep 2019 12:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kajal Raghwani
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। बेशक वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में खूब पसीना बहाने के साथ-साथ अपनी डाइट पर पूरा ध्यान देती हैं लेकिन उन्हें PCOD है। काजल राघवानी ने बताया है कि उन्हें यह गंभीर बीमारी है। जिसके कारण उनका वजन लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
काजल राघवानी - फोटो : instagram

PCOD एक ओवरी संबंधी बीमारी होती है। जिसके कारण लड़कियों के हार्मोन असुंतलन की स्थिति उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में फीमेल हार्मोन की बजाय मेल हार्मोन (एण्ड्रोजन) का स्तर ज्यादा बढ़ने लगता है। PCOD होने पर अंडाशय में कई गांठे (सिस्ट) बनने लगती हैं। आपको बता दें इस गंभीर बीमारी से अधिकतर लड़कियां को सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

3 of 5
काजल राघवानी - फोटो : instagram

काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा- I M NOT OVARY REACTING. मैं पिछले डेढ़ साल से इस बीमारी से ग्रसित हूं। ये सारे लक्षण मुझे दिख रहे हैं। इसमें छुपाने और शर्माने जैसा कुछ नहीं है। काजल ने इसके साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें इस बीमारी से होने वाले अलग-अलग लक्षणों के बारे में लिखा गया है।
 

 

4 of 5
काजल राघवानी - फोटो : instagram

काजल के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। सभी काजल के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। फैंस ने उन्हें आराम करने की सलाह दी। बता दें इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है। एक बार POCS हो जाने के बाद महिलाओं को हमेशा इसे साथ लेकर चलना पड़ता है। हालांकि सही लाइफस्टाइल और डायट इसे मात देने में मददगार साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- 'लैंडर विक्रम' पर ISRO के नए खुलासे से भावुक हुए फैंस, मीम्स शेयर कर जाहिर कर रहे खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kajal Raghwani - फोटो : अमर उजाला
काजल राघवानी ने हुकूमत, पंचायत, मेहंदी लगा के रखना, चीरहरण जैसी फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी एक्ट्रेसेज में काजल राघवानी की गिनती टॉप 4 में होती है। काजल राघवानी का डांस बेहद लोकप्रिय है। यूट्यूब में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले भोजपुरी कंटेंट में 'छलकता हमरो जवानिया राजा' गाना उन्हीं पर फिल्माया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें