फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवन सिंह की शादी के बाद इस एक्ट्रेस ने दिया बड़ा बयान, कहा- पंडित नहीं होती तो जरूर करती शादी

Sat, 10 Mar 2018 03:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस गार्गी पंडित ने सुपरस्टार पवन सिंह के साथ शादी को लेकर बड़ी बात कही है। पता हो कि हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने ज्योति सिंह के साथ शादी कर ली है।  
 
विज्ञापन

2 of 5
पवन की शादी से पहले ऐसी खबरें थीं कि गार्गी उनसे से शादी करना चाहती थीं लेकिन उनकी शादी के बाद जब गार्गी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात से साफ इनकार कर दिया। गार्गी ने कहा कि अगर वह सिंह होती तो वह पवन से शादी कर सकती थीं लेकिन वह पंडित हैं और पवन सिंह इसलिए ऐसा नहीं हो सका। 
 
विज्ञापन

3 of 5
‘लागी नहीं छूटे रामा’ एक्ट्रेस गार्गी ने यह भी कहा है कि वह पंडित हैं इसलिए उनकी शादी पंडित से ही होगी। 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से-2' फिल्म के सेट पर बात करते हुए गार्गी ने कहा कि पवन सिंह की शादी से पूरे इंडस्ट्री को खुशी है। वह भी बहुत खुश हैं।
 

4 of 5
गार्गी ने पवन की पत्नी ज्योति सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि ज्योति काफी खूबसूरत और प्यारी हैं। इन दोनों की जोड़ी को देखकर कोई भी कह सकता है कि यह दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पवन के साथ काम करके उन्हें अच्छा लगता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि पवन सिंह और गार्गी पंडित ने फिल्म ‘कर्ज विरासत के’और ‘लागी नहीं छूटे रामा’में एक साथ काम किया है। इन दिनों गार्गी अपनी अपकमिंग फिल्म 'दुल्हन चाही पाकिस्तान से - 2' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें