फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्ट्रेस चांदनी सिंह के नए गाने ने हिला दिया सोशल मीडिया, 6 करोड़ लोग हुए दीवाने

Fri, 20 Apr 2018 09:47 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भोजपुरी
बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों का म्यूजिक तेजी से हिट और वायरल हो जाता है । अब इस कड़ी में भोजपुरी मूवी भी शामिल हो गई है । हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस चांदनी सिंह का नया गाना 'मिलते मरद हमके भूल गईलू' गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है ।
विज्ञापन

2 of 5
भोजपुरी
गाने में चांदनी सिंह और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की जोड़ी जबरदस्त लग रही है । आदि शक्ति म्यूजिक कंपनी ने इस वीडियो को जारी किया था । यूट्यूब पर इसे देखने वालों की संख्या 6 करोड़ पहुंच गई है । 
विज्ञापन

3 of 5
चांदनी सिंह
चांदनी सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहती हैं लेकिन उनका यह गाना सुपरहिट हो गया है । चांदनी इन दिनों अपनी फिल्म 'मैं नागिन तू सपेरा' की शूटिंग कर रही हैं । फैंस के सवालों का जवाब देने के लिए चांदनी अपने हीरो अरविंद अकेला कल्लू के साथ लाइव हुई थीं ।

4 of 5
चांदनी सिंह
म्यूजिक एलबम 'पलंग करे चोंए चोंए' से चर्चा में आई चांदनी सिंह का यह पहला म्यूजिक वीडियो है । यह एल्बम 2016 में रिलीज हुआ था। इससे चांदनी काफी मशहूर हो गई थीं । इस एल्बम के बाद चांदनी ने आधा दर्जन से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में काम किया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चांदनी सिंह
चांदनी सिंह की 'चटाई ओढ़', 'आजईतु', 'नन्दी कहां जाली किया' इस साल की हिट म्यूजिक वीडियो में से एक हैं । चांदनी इस म्यूजिक वीडियो की सफलता से काफी उत्साहित हैं । हाल ही में चांदनी ने अपना ऑफीशियल चैनल चांदनी सिंह आफीशियल के नाम से भी लॉन्च किया है जिसको फॉलो करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें