फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अक्षरा सिंह को दोस्त मिलिंद गाबा की आई याद, शेयर किया 'बिग बॉस ओटीटी' का वीडियो

Sat, 23 Oct 2021 07:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ‘बिग बॉस ओटीटी’ में नजर आई थीं। यहां पर अक्षरा ज्यादा लंबे समय तक टिक तो नहीं पाईं, लेकिन शो में अक्षरा सिंह के खेल और उनकी दमदार पर्सनैलिटी को फैंस ने काफी पसंद किया था। बिग बॉस में अक्षरा सिंह के साथ पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा भी नजर आए थे। इस सीजन में दोनों की दोस्ती काफी चर्चा में रही थी और अब बिग बॉस के बाद भी दोनों शानदार दोस्ती निभा रहे हैं।

हाल ही में, अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि, वह मिलिंद गाबा को काफी ज्यादा याद कर रही हैं। ये वीडियो बिग बॉस के घर का है, जिसमें अक्षरा सिंह अपने दोस्त मिलिंद गाबा के साथ मस्ती-मजाक करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
मिलिंद गाबा, अक्षरा सिंह - फोटो : instagram
दरअसल, अक्षरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर ‘बिग बॉग ओटीटी’ के घर का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह और मिलिंद बिग बॉस को लिविंग एरिया में मस्ती मजाक करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस अपने दोस्त मिलिंद को भोजपुरी भाषा में कुछ कह रही हैं, जिस पर मिलिंद भी हां में जवाब दे रहे हैं। इस वीडियो पर 'मिस यू' भी लिखा है। इस वीडियो में अक्षरा और मिलिंद की खूबसूरत दोस्ती साफ झलक रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षरा सिंह और मिलिंद गाबा - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद मिलिंद और अक्षरा एक-साथ हैंगआउट करते हुए भी नजर आए थे। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मिलिंद गाबा संग एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आए थे।

4 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘जितना रियल रियलिटी शो, उतनी ही रियल दोस्ती। बहुत से लोग आपके साथ लिमो में सवारी करना चाहते हैं, लेकिन लिमो के खराब होने पर बहुत से लोग आपके साथ बस नहीं लेंगे- ऐसा ओपरा विनफ्रे जी ने कहा है... मैने नहीं और गाबा के लिए तो बिल्कुल ना कहूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshara singh - फोटो : अमर उजाला
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस ने इस इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं। इतना ही नहीं, फैंस अक्षरा की आवाज के भी दीवाने हैं। अक्षरा सिंह का हर एल्बम सोशल मीडिया पर धमाल मचा देता है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें