फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: बिंदास अंदाज में अक्षरा सिंह ने कराया फोटोशूट, कहा- अपना समय आएगा नहीं अपुन लाएगी

Sat, 10 Sep 2022 06:23 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता के चलते यहां के कलाकार भी देशभर में काफी शोहरत हासिल कर चुके हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के यह कलाकार काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

भोजपुरी सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता के चलते यहां के कलाकार भी देशभर में काफी शोहरत हासिल कर चुके हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के यह कलाकार काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। यही वजह है कि वह लोकप्रियता के मामले में कई बड़े सितारों को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। भोजपुरी के इन्हीं कलाकारों में से एक अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वह आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : insta
अक्षरा ने कुछ देर पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में अक्षरा फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। काले रंग के ट्राउजर और शर्ट में एक्ट्रेस का बिंदास अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद रहा है। अभिनेत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बेहद शानदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि, कुछ बदलाव करने लायक हैं, अपना समय आएगा नहीं अपुन लाएगी। क्या बोलती पब्लिक? अक्षरा के इस धाकड़ अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

उनके इस वीडियो पर कमेंट्स कर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, बिल्कुल हॉलीवुड एक्ट्रेस लग रही हो। वहीं, एक और ने कमेंट करते हुए लिखा, खूबसूरत। एक अन्य यूजर ने लिखा, बेहद प्यारी लग रही हों। एक और यूजर ने लिखा, लल्लनटॉप। एक ने लिखा, कोई तो रोक लो। इसके अलावा फैंस लगातार दिल और फायर इमोजी शेयर करते हुए अक्षरा सिंह की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह भोजपुरी की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते दिनों सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षरा सिंह जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस बीते कई समय से लगातार अपने सोशल मीडिया पर हिंदी सिनेमा के कलाकारों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती नजर आ रही हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें