भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह को 'फिलहाल' फेम संगीतकार बी प्राक के साथ काम करने का बड़ा मौका मिला है। भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह, बी प्राक के नए म्यूजिक एल्बम 'आंखें मिच के' में नजर आने वाली है। अक्षरा सिंह 'आंखे मिच के' में बी प्राक के साथ अपनी जुगलबंदी को बेहद खास मानती हैं। अक्षरा सिंह ने न सिर्फ 'आंखे मिच के' में अभिनय किया है, बल्कि इस गीत को गायक अखिल सचदेव के साथ गाया भी है।