फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: अक्षरा सिंह का विवादों से है गहरा नाता, इस सिंगर पर लगा चुकी हैं मारपीट का आरोप

Tue, 05 Oct 2021 09:13 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
बिग बॉस ओटीटी में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने काफी धमाल मचाया था। जहां उनकी कुछ घरवालों से अच्छी दोस्ती देखने को मिली तो वहीं कुछ से उन्होंने घर में रहकर बहुत ही खूबसूरती के साथ दुश्मनी निभाई। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं। आम्रपाली के बाद वह भोजपुरी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी एक-एक फिल्म के लिए सबसे अधिक फीस चार्ज करती हैं। अक्षरा सिंह की यूपी बिहार में एक बहुत ही बड़ी प्रशंसकों की लिस्ट है।

विवादों से रहा है गहरा नाता

अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की वो अभिनेत्री हैं जिनका विवादों के साथ काफी पुराना और गहरा नाता है। अक्षरा सिंह ने अपनी लव लाइफ से लेकर जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। अक्षरा सिंह ने मीडिया बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको अक्षरा सिंह की जिंदगी से जुड़े कई विवादों के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : यूट्यूब
रितेश पांडे के खिलाफ शिकायत की थी दर्ज

 अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। अक्षरा ने रिश्ते पर आरोप लगाया था कि वो उनके साथ मारपीट करते हैं और साथ ही रितेश ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। अक्षरा के इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। बता दें कि अक्षरा भोजपुरी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो समाज के डर को मन में रखकर नहीं चलती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
रिश्ते पांडे के साथ थे अच्छे संबंध

भले ही अक्षरा सिंह ने रितेश के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला भले ही दर्ज किया था, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इन दोनों के एक-दूसरे के बहुत अच्छे संबंध थे। हालांकि समय के साथ इन दोनों का रिश्ता बिगड़ा और दोनों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा। रितेश पांडे के अलावा अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह को भी डेट कर चुके हैं।

4 of 5
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पवन सिंह ने करियर बर्बाद करने की कि कोशिश

 पवन सिंह ने अपनी दूसरी शादी के बाद अक्षरा सिंह को डेट किया। खुद भोजपुरी सिनेमा की अदाकारा अक्षरा सिंह ने इस बात को स्वीकार किया था कि वो दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। पवन सिंह से रिश्ता बिगड़ने के बाद सार्वजनिक तौर पर अक्षरा ने ये बताया था कि वो पवन सिंह के साथ रिश्ते में थीं। उनका कहना था कि अलग होने के बाद पवन सिंह ने उनका करियर खराब करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram
पवन सिंह पर करवाया था केस

पवन सिंह पर अक्षरा सिंह ने आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज किया था। साथ ही उन पर कई आरोप भी लगाए थे। अक्षरा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वो एक ऐसे रिश्ते में थीं जिसमें उनका दम घुटता था। अक्षरा ने बताया कि एक समय ऐसा था जब परिस्थिति उनके हाथ से बिलकुल निकल चुकी थी और वो डिप्रेशन में चली गईं थीं। लेकिन उस दौरान उनके पिता ने उनका साथ दिया और उन्होंने उस स्थिति में खुद की एक लड़ाई लड़ी। अक्षरा का परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। उनकी मां नीलिमा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सख्त सांस की किरदार में नजर आती हैं। अक्षरा भोजपुरी सिनेमा की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें