रवि किशन
- फोटो : Instagram
आलीशान घर और गाड़ियों के मालिक हैं
एक चॉल के कमरे में 12 लोगों के साथ रहने वाले रवि किशन आज 12 कमरों के आलीशान घर के मालिक हैं। 2019 में सांसद बने रवि किशन गोरखपुर से चुनाव लड़े थे। अपने हलफनामे में उन्होंने उस वक्त खुद को 4 गाड़ियों का स्वामी बताया था, जिनमें मर्सडीज, बीएमडब्ल्यू, इनोवा और जगुआर शामिल हैं। वहीं उनके और उनकी पत्नी के नाम मुम्बई में कमर्शियल और रेजिडेंशियल मिलाकर कुल 13 करोड़ रुपये के भवन हैं, जिनका बाजार मूल्य आज 20 करोड़ रुपये से अधिक है। 2019 के बाद से उनकी आय और सम्पत्ति का मुख्य जरिया जहां एक्टिंग और इवेंट हैं, वहीं बतौर सांसद मिलने वाली मासिक 3.5 लाख रुपये की तनख्वाह व भत्ते भी शामिल हैं।