फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला ने चांदनी सिंह से कहा- 'सलोनी के मम्मी दुबरा जइबू', गाना हो गया वायरल

Mon, 08 Oct 2018 11:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
saloni ke mummy
इस बार शारदीय नवरात्र 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं जो कि 18 अक्टूबर तक चलेंगे। देश भर में नवरात्रि की धूम देखने को मिलेगी। अभी नवरात्र का पर्व शुरु होने में 2 दिन का समय है लेकिन भोजपुरी सिनेमा की इसकी धूम अभी से देखने को मिल रही है। ऐसे में सिंगर अरविंद अकेला कल्लू कहां पीछे रहने वाले थे।
विज्ञापन

2 of 5
saloni ke mummy
भोजपुरी फिल्मों में छा चुके कल्लू अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने गानों के लिए भी फैंस के बीच मशहूर हैं। अरविंद अकेला कल्लू का हाल ही में रिलीज हुआ गाना इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में उनके साथ Youtube स्टार चांदनी सिंह हैं। दो दिन पहले ही अपलोड किए इस गाने को अब तक 1,040,926 से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
saloni ke mummy
अरविंद अकेला कल्लू का यह गाना एकदम अलग है। इस गाने को लिखा है श्याम देहाती ने जबकि इसके निर्माता है मनोज मिश्रा। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू की आवाज है जबकि वीडियो में चांदनी सिंह तथा कल्लू और बाकी की टीम नजर आ रही है।

4 of 5
saloni ke mummy
गाने में अरविंद, चांदनी सिंह को व्रत न करने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ चांदनी सिंह उन्हें नवरात्र के व्रत का महत्व बता रही हैं। दोनों एक साथ इस गाने में काफी अच्छे लग रहे हैं। गाने में चांदनी सिंह सोलह श्रृंगार में दिखाई दे रही हैं। चांदनी सिंह अरविंद अकेला कल्लू के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं। ये गाना अपलोड होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार देवी भजन में अक्षरा सिंह, खेसारी लाल और पवन सिंह के गानों के साथ साथ रितेश पाण्डेय के भजन भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें