फैंस उस वक्त से ही परेशान हैं जब से ऋषि कपूर ने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए यूएस जाने की बात सोशल मीडिया पर कही थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आने लगी कि ऋषि को कैंसर हुआ है। हालांकि ऋषि के भाई रणधीर कपूर ने अपने बयान में साफ किया था कि अभी तक सारे टेस्ट नहीं हुए हैं तो किसी भी तरह की अफवाहें न फैलाएं। इस बीच ऋषि कपूर की न्यूयॉर्क से पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अनुपम खेर के साथ नजर आ रहे हैं।