भेड़िया नया गाना रिलीज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस गाने में कृति सेनन रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आ रही हैं, जो उनके ट्रेडमार्क चार्म को बिखेर रहा है। कृति कहती हैं, “मुझे ठुमकेश्वरी की शूटिंग में बहुत मजा आया। मैं वरुण के साथ बहुत लंबे समय के बाद स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही थी और हमने कभी भी इस तरह के भव्य और आलीशान ट्रैक पर एक साथ काम नहीं किया। यह काफी यादगार अनुभव था।" और इश गाने में निर्देशक अमर कौशिक की पिछली फिल्म ‘स्त्री’ की हीरोइन श्रद्धा कपूर भी हैं। लाल रंग में ढकी श्रद्धा अपने अलग ही अंदाज के साथ दिख रही हैं। लोग उन्हें देखकर ‘भेड़िया’ की कहानी में ‘स्त्री’ का तड़का होने की भी बात अभी से करने लगे हैं।
सचिन-जिगर द्वारा संगीतबद्ध इस गाने को लिखा है अमिताभ भट्टाचार्य ने। और, इसे गाना यै ऐश किंग और रश्मीत कौर ने। फिल्म ‘भेड़िया’ में वरुण धवन और कृति सेनन के अलावा दीपक डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी की भी अहम भूमिकाएं हैं। ये फिल्म 25 नवंबर 2022 को 2डी और 3डी में हिंदी के अलावा तेलुगू और तमिल में भी रिलीज होने जा रही है।