फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhediya: हाथों में इंजेक्शन थामे 'भेड़िया' को लाइन पर लाएंगी कृति सेनन, सामने आया अभिनेत्री का धांसू लुक

Tue, 18 Oct 2022 12:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भेड़िया फिल्म से कृति सेनन का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म हॉरर और कॉमेडी दोनों है। इस फिल्म को लेकर इन दिनों काफी बज बना हुआ है। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से इसको लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें वरुण बहुत ही खतरनाक रूप में नजर आ रहे थे। अब इस फिल्म से कृति सेनन का भी नया लुक सामने आ गया है। इस फिल्म में कृति बेहद ही अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
भेड़िया फिल्म से कृति सेनन का लुक - फोटो : इंस्टाग्राम
कृति सेनन और वरुण धवन दोनों ने ही फिल्म से अभिनेत्री के नए लुक का पोस्टर साझा किया है। भेड़िया में कृति सेनन डॉक्टर अनिका का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। अपने पहले लुक को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा, 'मिलिए डॉक्टर अनिका से, भेड़िया की डॉक्टर, इंसानों कृपया अपने रिस्क पर आना'। इसके साथ ही पोस्टर में ये भी लिखा है कि फिल्म का ट्रेलर कल यानि 19 अक्टूबर को रिलीज होगा।

Bhediya Poster Out: वरुण धवन की भेड़िया का एक्सक्लूसिव पोस्टर रिलीज, इस दिन आएगा ट्रेलर
विज्ञापन

3 of 4
भेड़िया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कृति सेनन के इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस पोस्टर पर भी जमकर कमेंट आ रहे हैं। बता दें कि डायरेक्टर अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म भेड़िया 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बता दें कि इस फिल्म को 3डी और 2डी दोनों में रिलीज किया जाएगा। कृति और वरुण की एकसाथ ये दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों फिल्म दिलवाले में साथ नजर आए थे।
विज्ञापन

4 of 4
भेड़िया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री और बाला जैसी सफल फिल्मों के बाद निर्देशक अमर कौशिक ये तीसरी फिल्म बना रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के पोस्टर और भव्य दृश्यों ने फिल्म के ट्रेलर के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें