फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Richest Actresses: ये हैं बी-टाउन की सबसे अमीर अभिनेत्रियां, 100-200 नहीं इतने करोड़ की हैं मालकिन

Thu, 20 Oct 2022 03:03 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा की दुनिया में एक समय ऐसा था जब अभिनेताओं की आर्थिक स्थिति अभिनेत्रियों से ज्यादा अच्छी होती थी। लेकिन समय के साथ चीजें बदली हैं। अब बी टाउन की अभिनेत्रियां भी करोड़ों में खेलती हैं, अपने दम पर लग्जरी जिंदगी जीती हैं। पैसों के मामले में ये हसीनाएं अभिनेताओं से कुछ कम नहीं हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन टॉप पांच रईस अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिछले काफी साल से बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाए हैं और खूबसूरती के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय - फोटो : insta
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय हमेशा अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। एक्टिंग से लेकर एंटरप्रेन्योरशिप तक ऐसा बहुत कुछ है जिसके चलते अभिनेत्री सुर्खियां बटोरती रहती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की कुल नेटवर्थ 775 करोड़ रुपए के आस-पास है। अभिनेत्री प्रति फिल्म का 10 से12 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। ऐश्वर्या राय बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन भी करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अकेले ब्रांड इंडोर्समेंट भर से ही ऐश्वर्या को सालाना 80 से 90 करोड़ रुपए की कमाई हो जाती है।

इसे भी पढ़ें- Ram Setu: अक्षय कुमार की 'राम सेतु' के इन डायलॉग्स पर चली कैंची, मिला U/A सर्टिफिकेट
विज्ञापन

3 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखती हैं। अभिनेत्री फिल्में करें न करें लेकिन इंडस्ट्री में उनका जलाव कायम रहता है। उन्होंने शोहरत के साथ-साथ दौलत भी खूब कमाई है। अकेले करीना कपूर 413 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर आज की तारीख में सालाना लगभग 73 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं।

4 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका केवल भारत में ही नहीं बल्कि विश्व भर में अपनी सुंदरता के लिए मशहूर हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड में तो ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया ही, साथ ही हॉलीवुड में भी प्रियंका को उतना ही प्यार मिला है। बात करें प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ की तो वह लगभग 35 मिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन है। भारतीय करेंसी में प्रियंका के पास 270 करोड़ रुपये की संपत्ति है। फिल्मों के अलावा उनकी कमाई का जरिया ब्रांड प्रमोशन भी है। इसके अलावा टीवी सीरीज से भी वह कमाई करती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा
शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा की गिनती आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में की जाती है। अनुष्का शर्मा अपनी फिल्मों और विज्ञापन से मोटी कमाई करती हैं। अनुष्का अपनी फिल्म के लिए 10 से 12 करोड़ की फीस और ऐड के लिए 4 से 5 करोड़ रुपये की मोटी रकम वसूलती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा की टोटल नेटवर्थ करीब 265 करोड़ रुपये के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री हैं। अपनी खूबसूरती के अलावा वह दमदार एक्टिंग के भी जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हर महीने दीपिका पादुकोण 2 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं। ऐसे में उनकी सलाना आए 24 करोड़ रुपये के करीब है। रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति 225 करोड़ रुपये के करीब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें