भेड़िया
- फोटो : सोशल मीडिया
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.47 करोड़ का कलेक्शन किया था। हिंदी भाषा में फिल्म ने 7.37 करोड़ और तेलुगू में 10 लाख का बिजनेस किया था। वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था। फिल्म ने दूसरे दिन 9.57 करोड़ का कारोबार किया था। अब भेड़िया के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रविवार को 11 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ पहले वीकएंड पर फिल्म की कमाई 28.05 करोड़ हो गई है।
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन शूटिंग के लिए पहुंचे सीहोर, एक झलक पाने की कोशिश में लगे रहे लोग