फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhediya 2: वरुण धवन की 'भेड़िया 2' में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर? अटकलों पर अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

Tue, 10 Dec 2024 07:08 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रद्धा कपूर को लेकर बीते कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह वरुण धवन की फिल्म 'भेड़िया 2' में कैमियो भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, अब इन अटकलों पर खुद अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़कर बड़ा खुलासा किया है। 
विज्ञापन
1 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@florianhurel
श्रद्धा कपूर ने इस साल अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' से दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया। वहीं, अब हर किसी की निगाहें श्रद्धा के आगामी प्रोजेक्ट्स पर टिकी हुई हैं। 'स्त्री 3' को तो लेकर श्रद्धा अपडेट दे ही चुकी हैं। इसी बीच वह वर्तमान में सऊदी अरब में चल रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 का हिस्सा बनीं और एक स्पष्ट बातचीत में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने अपनी आगामी फिल्मों को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए।  
विज्ञापन

2 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

'भेड़िया 2' में होगा श्रद्धा कपूर का कैमियो?

इस इंटरव्यू में श्रद्धा कपूर से 'भेड़िया 2' में उनके कैमियो को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'यह तो समय ही बताएगा कि मैडॉक की किसी अन्य फिल्म में मेरा कोई और कैमियो आएगा या नहीं।' श्रद्धा कपूर ने भविष्य की फिल्मों की घोषणाओं का भी संकेत दिया।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

आगामी फिल्मों पर जल्द देंगी अपडेट

श्रद्धा कपूर ने कहा, 'लेकिन, बहुत जल्द मैं उन फिल्मों को साझा करूंगी जो मैं कर रही हूं, जिनकी शूटिंग मैं अगले साल करूंगी।' विशेष रूप से, उनके निखिल द्विवेदी की 'नागिन' में अभिनय करने की खबर है और शूटिंग 2025 में शुरू होगी। द्विवेदी ने 'नागिन' को लेकर कहा था, 'आप काफी अलौकिक और अलग फिल्म देखेंगे।'

Naga-Sobhita Wedding: बारात के संगीत पर थिरकते नजर आईं शोभिता, कहा- बारात फोमो असली है

4 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

'स्त्री 3' पर लग चुकी है पक्की मुहर 

इससे पहले, श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' के को स्टार राजकुमार राव ने संकेत दिया था कि 'भेड़िया 2', 'स्त्री 3' से पहले रिलीज हो सकती है। उन्होंने पुष्टि की थी कि निर्देशक अमर कौशिक के पास 'स्त्री' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की योजना है। राजकुमार राव ने कहा था, 'बनेगी, निश्चित रूप से बनेगी और कोशिश करेंगे पार्ट 1 और 2 से भी बेहतर बने।'

Jani Master: कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने डांसर एसोसिएशन से निष्कासन की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

'नागिन' में दिखेंगी श्रद्धा कपूर?

रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में श्रद्धा से किरण राव द्वारा निर्देशित 'लापता लेडीज' के ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ओर से प्रवेश के बारे में उनकी राय के बारे में भी पूछा गया। उसी के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने फिल्म की प्रशंसा की और स्वीकार किया कि उन्हें यह पसंद है। श्रद्धा ने कहा, 'यह देखकर खुशी हो रही है कि अच्छी फिल्मों को उनका उचित मूल्य और सराहना मिल रही है।' फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, रवि किशन और स्पर्श श्रीवास्तव सहित अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Allu Arjun: 'पुष्पा 2' के बाद फिर धमाल मचाने को तैयार अल्लू अर्जुन, त्रिविक्रम की फिल्म पर शुरू किया काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें