फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने इंडियन आइडल 12 के सेट पर पहुंचे किन्नर, भारती ने मांगा ये आशीर्वाद

Thu, 25 Feb 2021 06:54 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल 12 में पहुंचे किन्नर - फोटो : सोशल मीडिया
इंडियन आइडल 12 के आने वाले एपिसोड में किन्नर शो का हिस्सा बनेंगे। दरअसल, मेकर्स ने इस हफ्ते का वीकेंड उन्हीं पर आधारित किया है। यहां किन्नर अपने अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने के लिए आएंगे। इस दौरान कंटेस्टेंट निहाल ने 'जूली' और 'जानू मेरी जान' गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है। इस परफॉर्मेंस के बाद किन्नरों ने निहाल को उसकी सारी मुरादें पूरी होने का आशीर्वाद दिया है। वहीं, इस एपिसोड को कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने किन्नरों से आशीर्वाद मांगा कि उनके बेटी हो।
विज्ञापन

2 of 5
Haarsh Limbachiyaa and Bharti Singh - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
खबरों के मुताबिक, भारती सिंह कहती हैं, 'मैं आप लोगों के आशीर्वाद में पूरा यकीन रखती हूं। आप लोग बहुत लकी हो और भगवान के दूत हो। मैं आपसे विनती करती हूं कि आप मुझे और हर्ष को आशीर्वाद दें कि बहुत जल्द हमारे घर एक बेटी का जन्म हो।'
विज्ञापन

3 of 5
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान भारती सिंह ने बताया था कि वह और हर्ष फैमिली प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन कोरोनावायरस के कारण प्लानिंग टाल दी थी। भारती सिंह ने कहा था कि वह कोरोना के बीच कोई चांस नहीं लेना चाहती थीं और तनाव भरे माहौल में भी बेबी नहीं चाहती थीं। भारती सिंह ने साल 2017 में हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी।

4 of 5
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
उधर, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने डांसिंग रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में  वादा किया कि साल 2021 में उनके घर भी नन्हा मेहमान आएगा। शो के दौरान भारती कहती हैं कि 2021 में उनके घर भी बेबी आएगा, ये सभी से वादा है। भारती की इन बातों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
बता दें कि भारती और हर्ष ने तीन दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी बेहद धूमधाम से हुई थी। हर्ष और भारती की पहली मुलाकात रियलिटी शो 'कॉमेडी सर्कस' के दौरान हुई थी। इस शो में भारती सिंह एक प्रतिभागी के तौर पर शामिल थीं तो वहीं हर्ष स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर टीम में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें