फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन बन बेहद खूबसूरत दिख रही थीं भारती सिंह, देखें दो साल पहले का वेडिंग एलबम

Wed, 04 Dec 2019 11:36 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bharti singh - फोटो : social media
स्टैंडअप कॉमेडियन के तौर पर पहचान बनाने वाली भारती सिंह की शादी को दो साल हो गए हैं । भारती ने 3 दिसंबर 2017 को हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी । भारती और हर्ष शादी के बाद एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते भी दिखाई दिए । शादी के दो साल पूरे होने पर भारती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया । 
विज्ञापन

2 of 7
bharti singh - फोटो : social media
इस पोस्ट में भारती, हर्ष से अपने प्यार का इजहार करती नजर आईं । भारती ने हर्ष को बिना शर्त के प्यार और समर्थन करने के लिए धन्यवाद कहा है। भारती ने लिखा, 'हैप्पी एनिवर्सरी मेरे हमसफर। मुझे सबकुछ देने के लिए धन्यवाद। हर्ष तुम्हारे बिना अपनी लाइफ का एक पल भी नहीं सोच सकती। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और मुझ से ज्यादा तुम मुझे प्यार करते हो।' 
विज्ञापन

3 of 7
bharti singh - फोटो : social media
'छोटे बेबी को कैसे रखते हैं वैसे तुमने मुझे रखा है और हमेशा मेरी हर जिद मानी है। मैं भगवान से यही कहूंगी 7 जनम नहीं हर जनम में तुम ही मेरे पति बनो।' हर्ष लिम्बाचिया ने भी भारती के साथ एक पार्टी वाली फोटो शेयर की है। 

4 of 7
Bharti Singh Haarsh Limbachiyaa - फोटो : social media
इस फोटो में भारती शैम्पेन पीती नजर आ रही हैं। हर्ष ने कैप्शन में लिखा, 'दो साल बाद भी ये ऐसी ही है, पर मुझे पसंद है।' भारती और हर्ष को इस मौके पर अर्चना पूरन सिंह, अंकिता लोखंडे, एरिका फर्नांडीस, मुक्ति मोहन, अर्जुन बिजलानी जैसी हस्तियों ने बधाई दी। 
विज्ञापन

5 of 7
Bharti Singh - फोटो : instagram
भारती और हर्ष की शादी गोवा में हुई थी । शादी से कुछ दिन पहले ही हर्ष और भारती ने एक प्री वेडिंग फोटोशूट करवाया था । जिसे भारती ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था और ये वीडियो वायरल भी हुआ था । 
विज्ञापन

6 of 7
Bharti Singh
शादी के फंक्शन 6 दिन तक चले थे। हर फंक्शन में भारती ने अलग-अलग ड्रेस पहनी थी। इनमें डिजाइनर लहंगे और गाउन शामिल थे। भारती की शादी में टीवी जगत की नामी हस्तियां पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bharti singh - फोटो : bharti singh
इन सेलेब्रिटीज में सनाया ईरानी, मोहित सहगल, आशा नेगी, मनीष पॉल, ऋत्विक धंजानी और सुनील ग्रोवर पहुंचे थे। शादी और हल्दी की रस्मों के दौरान भारती कई बार इमोशनल भी हुईं। तब हर्ष ने ही उनके आंसू पोछे थे।

 

टैलेंट का पुलिंदा हैं जावेद जाफरी, एक्टिंग में फ्लॉप होने के बावजूद दुनिया में लहाराया परचम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें