लाफ्टर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी करने वाली हैं। इन दिनों ये क्यूट कपल प्री वेडिंग फोटो शूट कराते नजर आ रही हैं। एक बार फिर इन दोनों का नया फोटो शूट सामने आया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
फोटो में भारती ने हर्ष को अपनी कंधों पर बैठा रखा है और कैप्शन दिया है 'दुल्हा हम ले जाएंगे, सेव डेट 3.12.17' ये भारती ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इनका ये फोटो शूट खूबसूरत के साथ-साथ बहुत क्यूट भी है। जिसमें दोनों काफी मस्ती करते भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
कैप्शन की डेट से तो अब आपको बता ही चल गया होगा कि भारती की शादी 3 दिसंबर को होगी। वहीं उनके होने वाली पति हर्ष ने भी भारती को अपने कंधे पर उठाते हुए फोटो शेयर की। इससे पहले भी इन दोनों की प्री वेडिंग का फोटो शूट सामने आया था।
आपको बता दें अपनी शादी में भारती कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। तभी तो भारती ने शादी से पहले ही अपना दस किलो वजन भी कम कर लिया है। हाल ही में इस क्यूट कपल ने अपना वेंडिंग प्लान फैंस को भी रिवील किया है।