फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के लिए भारती के पति को मिलेगी उनसे आधी रकम, हर हफ्ते कमाएंगे आधा करोड़ रुपए

Wed, 05 Sep 2018 11:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
भारती सिंह
बिग बॉस सीजन 12 जल्द ही शुरू होने वाला है । मंगलवार को गोवा में सलमान खान बिग बॉस की लॉन्चिंग के दौरान मौजूद रहे । यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी । सलमान ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए। इवेंट में भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ पहुंची । ये पहली जोड़ी है जो घर के अंदर जाएगी ।
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान
इस बार बिग बॉस 16 सितंबर से शुरू होगा । हर्ष और भारती इससे पहले 'नच बलिए 8' और 'खतरों के खिलाड़ी 9' जैसे रियलिटी शो का हिस्सा बन चुके हैं । अब ये जोड़ी बिग बॉस के घर में दिखाई देगी । शो की लॉन्चिंग के दौरान भारती ने कहा कि वो घर के अंदर टैंट्रम क्वीन बनकर नहीं रहेंगी ।
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान
उन्होंने कहा, 'हर्ष के पास बहुत काम है । अगर वो बाहर हो जाता है तो कम से कम मैं ये शो जीतना चाहूंगी ।' ये कपल रियलिटी शो की पहली पसंद रहता है । चैनल्स इस जोड़ी को अपने शो का हिस्सा बनाने के लिए मोटी रकम ऑफर करते हैं । 
 

 

4 of 7
Bharti Singh
इस जोड़ी ने 'नच बलिए' में एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपए चार्ज किए थे । भारती की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है । लोग उन्हें टीवी पर कॉमेडी करते देखना चाहते हैं । इसलिए उन्हें मुंह मांगी फीस दी जाती है । बिग बॉस के लिए भारती और हर्ष ने मोटी रकम मांगी है ।
विज्ञापन

5 of 7
Bharti Singh
डैनी डी और माहिका शर्मा के बाद इसी जोड़ी ने सबसे ज्यादा फीस चार्ज की है । भारती को एक हफ्ते के लिए 30 लाख रुपए फीस दी जाएगी । वहीं उनके पति हर्ष ने 15 लाख रुपए चार्ज किए हैं । इसका मतलब दोनों एक हफ्ते में अपने घर आधा करोड़ रुपए ले जाएंगे । 
विज्ञापन

6 of 7
Dipika Kakar
हर्ष और भारती के अलावा दीपिका कक्कड़ भी शो में आने के लिए 14 लाख रुपए ले रही हैं । बता दें कि इस बार बिग बॉस में 21 प्रतियोगी होंगे । इनमें से 3 सेलेब जोड़ियां होंगी और 3 नॉर्मल जोड़ियां होंगी । इसके अलावा 9 जोड़ियां शो में आने के बाद बनाई जाएंगी । इसके लिए बिग बॉस किस तरह का खेल खेलेंगे, यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Danny D
खबर ये भी है कि शो में सबसे महंगी जोड़ी ब्रिटिश पोर्न स्टार डैनी डी और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की होगी । बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए यह जोड़ी सबसे ज्यादा फीस चार्ज कर रही है । इस जोड़ी ने हर हफ्ते की फीस के लिए 95 लाख रुपए डिमांड किए हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें