फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती ने शो पर लगाई आदित्य नारायण की क्लास, तिलमिला कर बोले- 'नहीं हो पा रहा तो मत आओ'

Mon, 21 Jan 2019 01:30 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bharti singh
रोहित शेट्टी का पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट हो रहा है । ये शो का 9वां सीजन है । इस सीजन में टीवी के कई पॉपुलर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं । इसमें श्रीसंथ, विकास गुप्ता, आदित्य नारायण और भारती सिंह ने अपने पति के साथ पार्टिसिपेट किया है ।
विज्ञापन

2 of 5
Khatron Ke Khiladi
हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया। इसमें आदित्य नारायण, भारती सिंह से भिड़ गए । भारती ने अपने पति हर्ष लिंबाचिया का साइड क्या लिया ये बात आदित्य को नागवार गुजरी । दरअसल, हर्ष को एक टास्क दिया गया । इस टास्क में उन्हें अजगर से जूझना था । 

 
विज्ञापन

3 of 5
Sreesanth Khatron Ke khiladi - फोटो : twitter
जैसे ही हर्ष ने टास्क शुरू किया अजगर ने उनपर झपट्टा मारा । इससे हर्ष काफी डर गए और उन्होंने टास्क आधा छोड़ दिया । इस बात से आदित्य काफी नाराज हो गए । आदित्य कहते हैं, 'ये शर्मनाक है ।' आदित्य की बात भारती को चुभ जाती है । 



 

4 of 5
aditya narayan
वो आदित्य से कहती हैं, 'बिना देखे बिना जानें आप किसी पर आरोप लगा रहे हैं। पहले देख तो लो कि आखिर हुआ क्या है ।' इस पर आदित्य कहते हैं, 'हम क्या यहां पिकनिक करने आए हैं । नहीं हो रहा तो मत आओ ।' इस प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bharti Singh
वैसे तो भारती शो में सबको हंसाती रहती हैं लेकिन जब उनके पति पर बात आई तो उन्होंने भी आदित्य की क्लास लगाई । बता दें कि 5 जनवरी से 'खतरों के खिलाड़ी-जिगर पे ट्रिगर' शुरू हुआ है । शो में सबसे ज्यादा सुर्खियां श्रीसंथ बटोर रहे हैं ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें