फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन की 'मोहनजो-दाड़ो' पर कंगना का कमेंट, बोलीं- 'वो फिल्म किसी ने देखी भी है...'

Mon, 21 Jan 2019 01:02 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
manikarnika
कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मणिकर्णिका' के प्रमोशन में बिजी हैं । साथ ही जब भी कंगना से बॉलीवुड, मीटू या सामाजिक मुद्दों को लेकर राय पूछी जाती है तो इसका जवाब भी वो बेबाकी से देती हैं । एक इवेंट में कंगना ने फिर से ऋतिक रोशन को आड़े हाथों ले लिया । 
विज्ञापन

2 of 5
kangana ranaut
दरअसल, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों ने इसकी तुलना ऋतिक की 'मोहनजो-दाड़ो' से करनी शुरू कर दी । कहा जा रहा था कि 'मोहनजो-दाड़ो' में जो डायलॉग ऋतिक ने बोले हैं ठीक वैसे ही डायलॉग कंगना ने भी 'मणिकर्णिका' में बोले हैं ।
विज्ञापन

3 of 5
Kangana Ranaut with Kamal Jain - फोटो : Amar Ujala
डायलॉग था, 'झांसी आप भी चाहते हैं और मैं भी... फर्क सिर्फ इतना है, आपको राज करना है और मुझे अपनों की सेवा।' इसके बाद ये कहा जाने लगा कि दोनों फिल्में एक जैसी हैं इसलिए 'मणिकर्णिका' भी फ्लॉप होगी । इस पर मुंबई मिरर से बात करते हुए कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर निशाना साधा ।

4 of 5
kangana ranaut
कंगना कहती हैं, 'किसी ने वो फिल्म देखी भी थी' । इसके आगे उन्होंने कहा, 'हम इस पर कोई बात नहीं करना चाहते हैं । अगर ऋतिक के फैंस को इस पर बात करना चाहते हैं तो वो बहस को आगे बढ़ा सकते हैं ।' बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कंगना ने ऋतिक के खिलाफ बयानबाजी की हो । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : news18
बता दें कि 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। रानी लक्ष्मीबाई ने भारत की आजादी और अंग्रेजों के खिलाफ 1857 के विद्रोह का बिगुल फूंका था। फिल्म में कंगना रनौत लक्ष्मी बाई के रोल में नजर आ रही हैं । इस फिल्म की टक्कर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'ठाकरे' के साथ होगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें